फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: पैसे की तंगी के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों ने की आत्महत्या

Mon, 18 Sep 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
तेलंगाना में एक ही परिवार के छह लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मामला सूर्यापेट जिले का है, जहां पूरे परिवार ने पैसों की दिक्कत के चलते आत्महत्या कर ली। मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों की पहचान कस्तूरी जनार्दन, चंद्रकला, अशोक, प्रभात, शिरीष और रुतविका के रूप में की है। बता जा रहा है कि परिवार कंप्यूटर हार्डवेयर सर्विस का काम करता था। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने पैसे उधार लिए थे।

व्यापार में नुकसान के चलते परिवार पर कर्ज बढ़ाता गया और घर के आगे कर्जदारों की कतार लंबी होती गई। कर्जदार घर आने लगे और परिवार पर पैसे चुकाने का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों ने कर्ज के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

  Six members of a family allegedly committed suicide by consuming poison in Telangana's Suryapet district. Investigation underway. — ANI (@ANI) 18 September 2017
विज्ञापन



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि चार साल पहले इलाके में एक और परिवार के तंगी के चलते आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें