फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण बेदी को मिली नई जिम्मेदारी, पुडुचेरी की उप-राज्यपाल नियुक्त

Sun, 22 May 2016 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की पहली महिला आईपीएस व भाजपा नेत्री किरण बेदी को पुडुचेरी का उप-राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति ने किरण बेदी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। किरण बेदी लेफ्टिनेंट जर्नल अजय कुमार सिंह की जगह लेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि किरण बेदी देश की पहली महिला आईपीएस हैं। मालूम हो कि किरण बेदी ने वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर दिल्ली के कृष्‍णा नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

भाजपा ने बतौर सीएम कैंडीडेट किरण बेदी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वे चुनाव हार गई थी। मालूम हो कि अभी पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव कांग्रेस को बुहमत मिला है। हालांकि अभी सरकार का गठन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें