President Murmu To Undertake Sea Sortie: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्दी समंदर की गहराइयों को अवलोकन करेंगी। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 28 दिसंबर को कर्नाटक के करवार हार्बर से पनडुब्बी से समुद्री यात्रा करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर को कर्नाटक के करवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। यह यात्रा शनिवार से गोवा, कर्नाटक और झारखंड की उनकी चार दिवसीय यात्रा के दौरान होनी है। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू 27 दिसंबर की शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी। इसके बाद 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के करवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी।
पूर्व राष्ट्रपति कलाम के बाद पनडुब्बी यात्रा करने वाली दूसरी राष्ट्राध्यक्ष
राष्ट्रपति मुर्मू पनडुब्बी में यात्रा करने वाली दूसरी राष्ट्राध्यक्ष होंगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति (दिवंगत) एपीजे अब्दुल कलाम ने 13 फरवरी, 2006 को विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से पनडुब्बी में समुद्री यात्रा थी। राष्ट्रपति की यह समुद्री यात्रा शनिवार से शुरू होने वाली उनकी चार दिवसीय गोवा, कर्नाटक और झारखंड यात्रा के दौरान निर्धारित है।
विज्ञापन
वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में भी भरी थी उड़ान
राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। उन्होंने इस वर्ष 29 अक्तूबर को राफेल में उड़ान भरी थी और 2023 में सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।
झारखंड के जमशेदपुर भी जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। इस बयान में कहा गया है, उसी दिन वह एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। 30 दिसंबर को राष्ट्रपति झारखंड के गुमला में एक अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह, कार्तिक यात्रा को संबोधित करेंगी।