राष्ट्रपति भवन का ट्विटर हैंडल
- फोटो : twitter
रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के शुरुआती घंटों में ही ट्विटर पर 3.27 मिलियर फॉलोवर बन गए। कोविंद के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही तेजी से फॉलोवर बढ़े।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जिस ट्विटर हैंडल को इस्तेमाल कर रहे हैं, वो @rashtrapatibhvn पते पर है। ये राष्ट्रपति भवन का स्थाई पता है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही इस आईडी से पहला ट्वीट किया गया। जिसमें उन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन की बात लिखी और शपथ ग्रहण की सूचना दी।
Honoured to be sworn in as the 14th President of India; would be carrying out my responsibilities with all humility #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 25, 2017
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इसी ट्विटर पते का इस्तेमाल करते थे। हालांकि प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति रहते किए गए सभी ट्वीट्स को अब आर्काइव करके @POI13 पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस ट्विटर हैंडल पर आखिरी ट्वीट 24 जुलाई का है, जिसमें उन्होंने पद से विदाई की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रपति नहीं रहेंगे, पर आम नागरिक की हैसियत से सभी के बीच रहेंगे। इस ट्विटर आईटी पर 3.31 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
Thank you for your affection & support ; tomorrow when I engage with you it will not be as President but as a citizen #PresidentMukherjee
— President Mukherjee (@POI13) July 24, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है।
Congratulations to Shri Ram Nath Kovind ji on taking oath as the President of India. @RashtrapatiBhvn
— Narendra Modi (@narendramodi) July 25, 2017