फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी नेताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

Tue, 25 Jul 2017 03:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस के 6 सांसदों को 5 दिनों के लिए सस्पेंड करने के विरोध में विपक्ष के नेताओं ने संसद भवन परिसर में ही विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस के इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर पर कागज के टुकड़े फेंके थे, जिसके बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के 6 सांसदों को 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

कांग्रेस के 6 सांसद पांच दिन के लिए सस्पेंड, स्पीकर बोलीं- पार्टी देखकर नहीं की कार्रवाई

निलंबित कांग्रेसी सांसदों के नाम जी गोगोई, के. सुरेश, अधिरंजन चौधरी, रंजीत रंजन, सुष्मिता देव और एम के राघवन हैं। इन्हीं सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने संसद भवन में ही प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Delhi: Opposition leaders gather inside Parliament to protest against suspension of 6 INC members from the Lok Sabha. pic.twitter.com/HtTNCW7wXg — ANI (@ANI_news) July 25, 2017


इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि सुमित्रा महाजन को इन सांसदों का निलंबन रदज्द कर उन्हें संसद में आने देना चाहिए। She (Sumitra Mahajan) should withdraw her order and allow them in the House: Mallikarjun Kharge on suspension of 6 INC MPs from Lok Sabha — ANI (@ANI_news) July 25, 2017


उन्होंने कहा कि स्पीकर रहते हुए मीरा कुमार ने खुद पर से आपा कभी नहीं खोया। खडगे ने कहा कि लोकसभा स्पीकर को सरकार के दबाव में नहीं आना चाहिए। Never happened under Meira Kumar. She never lost her cool. Speaker shouldn't come under govt's pressure: M Kharge on suspension of 6 INC MPs pic.twitter.com/rxNuAVq5H4 — ANI (@ANI_news) July 25, 2017
विज्ञापन



गौरतलब है कि कांग्रेसी सांसद प्रश्नकाल में हंगामा करते हुए वेल तक पहुंच गए थे। उन्होंने चार बार स्पीकर पर पेपर फाड़कर फेंके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें