फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री ने दी बधाई, नारी शक्ति को किया सलाम 

विज्ञापन
राष्ट्रपति कोविंद - प्रधानमंत्री मोदी
विज्ञापन

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर के देश भर की महिलाओं को बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिलाओं को बधाई देते हुए ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर मिल सके।

विज्ञापन


अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत और विश्व की समस्त महिलाओं को मेरी बधाई। महिलाएं समाज का आधार और परिवार एवं राष्ट्र की प्रेरणा-स्रोत होती हैं। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा कि आइए, हम एक ऐसा भविष्य बनाएं जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके।

इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति को सलाम करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिरण के लिये अनेक निर्णय लिए हैं जिस पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को सलाम करते हैं। हमें गर्व है कि हमने अनेक ऐसे निर्णय लिये हैं जिससे महिला सशक्तिकरण हुआ है । उन्होंने अपने ट्वीट के साथ न्यू इंडिया4 नारी शक्ति शीर्षक से वीडियो भी जारी किया । उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि प्रत्येक भारतीय को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व है। उल्लेखनीय है कि हर साल आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

विज्ञापन




 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें