फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Election: राष्ट्रपति चुनाव की रेस में नहीं होंगे देवगौड़ा, कुमारस्वामी ने अटकलों को लगाया विराम

Fri, 17 Jun 2022 11:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए संभवत: 20 जून को एक और दौर की बैठक बुलाई जाएगी, क्योंकि पिछली बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला था।
विज्ञापन
HD Kumarswamy - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेडी (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को साफ किया कि उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जद (एस) के संरक्षक का एकमात्र उद्देश्य पार्टी को अपने जीवनकाल में कर्नाटक में स्वतंत्र सरकार बनाते देखना है। 
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने एक सवाल के जवाब में कहा, "कुछ दिन पहले ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ने मुझे और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (देवगौड़ा) को बैठक (राष्ट्रपति उम्मीदवार पर विपक्ष की बैठक) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था ... हम उस बैठक में शामिल हुए थे जिसमें लगभग 17 दलों ने भाग लिया था, सभी ने अपनी राय व्यक्त की है।" 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए संभवत: 20 जून को एक और दौर की बैठक बुलाई जाएगी, क्योंकि पिछली बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में गौड़ा के सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं, देवेगौड़ा का नाम दौड़ का रेस (राष्ट्रपति पद के लिए) में कोई सवाल ही नहीं है, उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उनकी इच्छा है कि जेडी (एस) को अपने जीवनकाल में कर्नाटक में एक स्वतंत्र सरकार बनानी है, यही उनका उद्देश्य है।"

भाजपा नीत राजग के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतारने पर आम सहमति बनाने के लिए 15 जून को हुई बैठक में 17 विपक्षी दलों ने भाग लिया था। 20-21 जून को फिर बैठक के लिए शरद पवार मुंबई बुलाएंगे।

विपक्ष की बैठक में नेताओं ने यह कहते हुए एक प्रस्ताव अपनाया, "भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के वर्ष में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनावों में हमने एक आम उम्मीदवार को मैदान में उतारने का फैसला किया है जो वास्तव में संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेगा। मोदी सरकार भारत के सामाजिक ताने-बाने और लोकतंत्र को और नुकसान पहुंचा रही है।"

कई विपक्षी दलों के नेताओं ने राकांपा सुप्रीमो शरद पवार से राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बनने का आग्रह किया था, लेकिन दिग्गज नेता ने नई दिल्ली में ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें