फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Oman: राष्ट्रपति ने की ओमान के सुल्तान के लिए रात्रिभोज की मेजबानी, द्विपक्षीय संबंधों पर कही ये बात

Sat, 16 Dec 2023 09:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-Oman: राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की मेजबानी की। उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में ओमान की महत्वपूर्ण भूमिका को मानता है।
विज्ञापन
हैथम बिन तारिक, द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार की शाम नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की मेजबानी की। तारिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Trending Videos

राष्ट्रपति भवन में भारत और ओमान का शीर्ष नेतृत्व। - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति।
ओमान के सुल्तान के सम्मान में विशेष रात्रिभोज
राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में कहा गया, राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की मेजबानी की। उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में ओमान की महत्वपूर्ण भूमिका को मानता है और उसे बहुत महत्व देता है। 

'पश्चिम एशिया नीति में ओमान का खास स्थान'
ओमान के सुल्तान की भारत की पहली राजकीय यात्रा का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ओमान इस क्षेत्र में भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदार के रूप में और अपनी पश्चिम एशिया नीति की आधारशिला के रूप में एक खास स्थान रखता है।

हैथम बिन तारिक, द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति।
दोनों देशों संबंधों पर राष्ट्रपति ने जताई खुशी
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि भारत और ओमान के बीच संबंध वास्तव में बहुमुखी हो गए हैं। व्यापार और निवेश संबंध लगातार बढ़े हैं। संस्कृति, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। 

जी-20 में ओमान की भागीदारी की सराहना की
भविष्य की ओर देखते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ओमान का 'विजन 2040' और भारत की चल रही विकास यात्रा हमारे लिए रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सहयोग करने के लिए सही पृष्ठभूमि बनाती है। राष्ट्रपति ने भारत की अध्यक्षता में इस वर्ष के जी-20 शिखर सम्मेलन और अन्य संबंधित बैठकों में ओमान की बहुमूल्य भागीदारी की सराहना की।
विज्ञापन

हैथम बिन तारिक, द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति।
द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति
राष्ट्रपति ने ओमान के विकास में भारतीय प्रवासियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का भी जिक्र किया और भारत-ओमान संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि यह यात्रा भारत-ओमान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने और सहयोग और प्रगति के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए एक ठोस आधार के रूप में काम करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें