गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि सरकार ने तुमकुरु को बंगलूरू उत्तर जिला बनाने की तैयारी कर ली है। बंगलूरू को चारों दिशाओं में तुमकुरु, रामनगर, कोलार और चिक्काबल्लापुर तक फैलाने की योजना है।
कर्नाटक के तुमकुरु जिले को बंगलूरू में शामिल करने की तैयारी हो रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि बंगलूरू को विकास करने के लिए इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को सौंपा भी जा चुका है। इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि सरकार ने तुमकुरु को बंगलूरू उत्तर जिला बनाने की तैयारी कर ली है। बंगलूरू को चारों दिशाओं में तुमकुरु, रामनगर, कोलार और चिक्काबल्लापुर तक फैलाने की योजना है। उन्होंने कहा कि तुमकुरु और बंगलूरू उत्तर जिले में अंतर है। बंगलूरू पहले ही नेलमंगला से आगे बढ़ चुका है। यहां से तुमकुरु जिले की दूरी 30 किमी रह जाती है। ऐसे में शहर के क्षेत्र का विस्तार करना फायदेमंद है।
उन्होंने कहा कि बंगलूरू महानगर पालिका क्षेत्र में 14 ग्राम पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भविष्य में तुमकुरु शहर का भी विस्तार किया जाएगा। इससे शहर का तेजी से विकास होगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। सरकार जिलों के विकास पर काफी जोर दे रही है।
डीके शिवकुमार का प्रस्ताव अच्छा
गृह मंत्री ने कहा कि उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रामनगर को दक्षिण बंगलूरू जिले का हिस्सा बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह काफी अच्छा है। सरकार ने उनकी योजना को मंजूरी दे दी है। बंगलूरू दक्षिण कहते ही रामनगर का स्वरूप बदल जाता है। गृह मंत्री ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से तुमकुरु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वागत द्वार निर्माण की अनुमति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वागत द्वार के लिए स्मार्ट सिटी से पांच करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।