फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka ED Raids: MP तुकाराम, तीन विधायकों के ठिकाने पर ईडी ने ली तलाशी; वाल्मीकि घोटाला मामले में कार्रवाई

Wed, 11 Jun 2025 12:07 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के कांग्रेस सांसद ई तुकाराम और पार्टी के तीन विधायकों के ठिकानों पर छापेमारी की है। वाल्मीकि घोटाले में कथित धन शोधन की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
कर्नाटक में ईडी की कार्रवाई (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत ईडी ने कांग्रेस सांसद ई तुकाराम और तीन विधायकों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली है। कर्नाटक में हुई इस कार्रवाई के बारे में ईडी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि एसटी विकास निगम (केएमवीएसटीडीसी) के खातों से करोड़ों रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई। आरोप के मुताबिक फर्जी संस्थाओं के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की गई। कर्नाटक पुलिस और सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर ईडी भी प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ईडी ने आरोप लगाया है कि वाल्मीकि फंड से निकाली गई नकदी का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के दौरान किया गया। ईडी के मुताबिक साल 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान बेल्लारी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से पैसे का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया गया।

केएमवीएसटीडीसी की स्थापना 19 वर्ष पहले साल 2006 में की गई थी। इसका मकसद केएमवीएसटीडीसी के बैनर तले कर्नाटक में अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाना और समुदाय के लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें