फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया को मिली अयोध्या यात्रा की इजाजत, 23 अक्टूबर को कर सकते हैं बड़ा राजनीतिक एलान

Sun, 21 Oct 2018 01:25 PM IST
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन
लखनऊ से अयोध्या के लिए 21 अक्टूबर को यात्रा निकालने पर अड़े प्रवीण तोगड़िया को इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की लिखित इजाजत मिल गई है। अब वे अपने समर्थकों के साथ रविवार को लखनऊ से ‘संकल्प सभा’ आयोजित कर अयोध्या यात्रा की शुरुआत करेंगे। जिसके रविवार शाम तक अयोध्या पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया ने अमर उजाला को बताया कि शनिवार देर रात प्रशासन ने उन्हें लखनऊ में सभा करने और अयोध्या यात्रा निकालने की इजाजत दे दी है। उन्हें अयोध्या में भी एक सभा के आयोजन की अनुमति मिली है। उनकी यात्रा और सभा पूर्णत: अहिंसक और शांतिपूर्ण होगी।

उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए है। इसके जरिये वे किसानों, छात्रों और बेरोजगारों के उन मुद्दों को भी उठाएंगे जिन्हें उनसे वायदा तो किया गया, लेकिन पूरा नहीं किया गया। 
विज्ञापन


तोगड़िया के करीबी लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक वे 22 और 23 अक्टूबर को अयोध्या में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 23 अक्टूबर को ही वे एक बड़ा राजनीतिक फैसला भी ले सकते हैं। माना जा रहा है कि वे एक राजनीतिक दल के गठन की घोषणा भी कर सकते हैं जो आगामी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार भी उतरेगी।

इसके पहले प्रशासन ने उन्हें अयोध्या यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद अपनी संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए वे भूमिगत हो गए थे। लेकिन प्रशासन से अनुमति मिल जाने के बाद वे सामने आये और अपनी अगली रणनीति के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें