फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार घरों तक पहुंचें, कांग्रेस की जीत निश्चितः पीके

Fri, 02 Sep 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने गुरुवार को पार्टीजनों को जीत का मंत्र दिया। दो घंटे तक चली बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब तक की तैयारी के आधार पर कोई भी इस मुगालते में न रहे कि हम चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन इतना तय है कि रणनीति के तहत काम करने से हालात बदलेंगे।
विज्ञापन


जीत हमारी होगी। यह तो शुरुआत है। अभी मात्र पांच प्रतिशत ही काम हुआ है। हम रणनीति बना रहे हैं, आप सभी को इसे अपने दम पर साकार करना है। तारामंडल स्थित एक लॉन में हुई बैठक में पीके ने कहा कि हम किसानों के बीच ‘किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल करो हाफ और समर्थन मूल्य का करो हिसाब’ नारे के साथ जा रहे हैं।

राहुल गांधी की ‘किसान यात्रा’ के माध्यम से तकरीबन दो करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसमें नेताओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना होगा। अगर एक नेता 20 हजार घरों तक पहुंच जाए तो जीत निश्चित है।
विज्ञापन

'विधानसभा प्रत्याशी के आवेदकों को 20 हजार घरों से प्रपत्र भराना होगा'

प्रियंका गांधी प्रशांत किशोर
उन्होंने बताया कि विधानसभा प्रत्याशी के आवेदकों को 20 हजार घरों से प्रपत्र भराना होगा। जिलाध्यक्ष को 10 हजार घरों तक जाना है और अगर वो प्रत्याशी बनते हैं तो उन्हें 10 हजार जिलाध्यक्ष और 10 हजार प्रत्याशी के तौर पर प्रपत्र भरवाना होगा।

इसी तरह उन्होंने महानगर, ब्लाक अध्यक्षों के अलावा फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के लोगों की भी प्रपत्र भरवाने की जिम्मेदारी सौंपी। कहा, ऐसा करके हम दो करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। पपत्र में किसानों से तीन मांगों के बारे में पूछा जाएगा। इन मांगों को लेकर दो अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।
 
बैठक में प्रचार यात्रा के संयोजक राजेश मिश्रा, ईश्वर चंद्र शुक्ला, अंबिका सिंह, लालचंद निषाद, घनश्याम सहाय, डॉ. सैयद जमाल, अरुण अग्रहरी, गोरखलाल श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार, बृजनारायण शर्मा, हरिद्वार पांडेय, अनवर हुसैन समेत काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

गोरखपुर में सात को होगा राहुल गांधी का रोड शो 

राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। पीके ने बताया कि देवरिया से दिल्ली तक राहुल गांधी की किसान यात्रा करीब 25 सौ किलोमीटर की होगी। यह 235 विधानसभा और 55 लोकसभाओं से गुजरेगी। इस दौरान किसानों से बातचीत, खाट सभाएं और रोड शो जैसे कार्यक्रम होंगे।

यह यात्रा छह सितंबर से देवरिया के रुद्रपुर से शुरू होगी। उधर, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने बताया कि छह सितंबर को देवरिया से चलकर यात्रा कुशीनगर होते हुए गोरखपुर में रात लगभग आठ बजे पहुंचेगी। इसके बाद राहुल गांधी बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाएंगे। सात सितंबर को राहुल गांधी का गोरखपुर में रोड शो होगा।

सुबह 9.30 बजे यूनिवर्सिटी चौराहा से यात्रा शुरू होकर गणेश चौराहा, इंदिरा गांधी तिराहा, कचहरी चौराहा, महात्मा गांधी मूर्ति, बैंक रोड, जुबली चौराहा, बक्शीपुर चौराहा, नक्खास चौक, रेती चौक, घोष कंपनी, शास्त्री चौक से होते हुए अंबेडकर चौराहे पर समाप्त होगी। इसके बाद यह यात्रा संतकबीरनगर रवाना हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें