फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ केस: जावडे़कर बोले- 2 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, राहुल कब करेंगे कांग्रेस नेता पर कार्रवाई?

Sun, 15 Apr 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम मीर के बयान लगातार जारी हैं।

विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा गुलाम मीर पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू बार एसोसिएशन चीफ जीएन आजाद के पोलिंग एजेंट थे, आजाद के पास क्या कोई जिम्मेदारी नहीं है? उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए।  

जावड़ेकर ने कहा कि कल उन्होंने एक चैनल पर देखा कि रामनवमी पर कुछ लोग भगवा कपड़ों में तलवार के साथ दिल्ली मस्जिद के बाहर जमा हुए थे और उन्होंने भड़काऊ नारे लगाए। बाद में पता लगा कि ये लोग आम आदमी पार्टी से थे। माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि कांग्रेस नेता गुलाम मीर ने कठुआ केस पर कहा था कि इस घटना के असली आरोपी बाहर हैं और उन्हें बचाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि जिन पर आरोप लगे हैं, वह भी निर्दोष नहीं हैं। 
विज्ञापन

   


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें