फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajwal Revanna: जेडीएस से निलंबित किए गए प्रज्ज्वल रेवन्ना, विपक्ष की घेराबंदी के बीच पार्टी का बड़ा फैसला

Tue, 30 Apr 2024 03:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर अपने परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम उन चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं है। यह प्रज्ज्वल रेवन्ना का व्यक्तिगत मामला है।
विज्ञापन
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजनीति में हलचल मची हुई है। कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोप झेल रहे प्रज्ज्वल रेवन्ना को जेडी-एस से निलंबित कर दिया गया है। जद (एस) कोर कमेटी के अध्यक्ष जीटी देवगौड़ा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ एसआईटी का स्वागत करते हैं। हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एसआईटी जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी से निलंबित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है। बता दें कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में रेवन्ना कर्नाटक की हासन सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। जेडीएस की कोर कमेटी की बैठक के दौरान एक होटल के बाहर कांग्रेस और जेडीएस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जीटी देवगौड़ा ने कहा, "हमने उन्हें (प्रज्ज्वल रेवन्ना) पार्टी से निलंबित करने का एक सर्वसम्मत प्रस्ताव भी बनाया है। इस संबंध में हमने अपने पार्टी अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा से सिफारिश भी की है। क्योंकि वह एक लोकसभा सदस्य है, इसलिए हम चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष इसपर कार्रवाई करें। हमने उनसे तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है।"

भाजपा ने जेडीएस के फैसले का किया स्वागत
भाजपा ने जेडीएस के इस फैसले का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को लेकर भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर इस मामले पर दोहरे मापदंड अपनाने और चयनात्मक होने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन




चंद्रशेखर ने कहा, "जब कांग्रेस सरकार हफ्ते और महीनों से इस मामले से अवगत थी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?" उन्होंने कर्नाटक में हुबली हत्याकांड और पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला।

कुमारस्वामी ने कांग्रेस को घेरा 
पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर अपने परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह हमारे परिवार की छवि नष्ट करने के लिए कांग्रेस की एक चाल है। इसमें देवगौड़ा जी या मेरा क्या किरदार है? हम उन चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं है। यह प्रज्ज्वल रेवन्ना का व्यक्तिगत मामला है। मैं उनके संपर्क में नहीं हूं। उन्हें कानून के सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी है। नैतिक रूप से हमने कुछ निर्णय लेने का फैसला किया है।"
उन्होंने आगे कहा, "हम उन्हें बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन इसके लिए सरकार अधिक जिम्मेदार है। सिर्फ एक चाचा के तौर पर नहीं, बल्कि देश के एक आम आदमी के तौर पर हमें आगे बढ़ना चाहिए। यह एक शर्मनाक मुद्दा है। मैं किसी भी व्यक्ति को नहीं बचा रहा हूं। हमने इस तरह की गैरकानूनी चीजों के लिए लड़ाई लड़ी है। यह एक गंभीर मुद्दा है। जो भी सरकार चला रहा है, असली तस्वीर उन्हें ही उजागर करनी है, मुझे नहीं।"

बता दें कि प्रज्ज्वल कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही सांसद से जुड़े वीडियो सामने आने लगे, वह वोटिंग खत्म होने के बाद वह देश छोड़कर भाग गए।

यौन उत्पीड़न मामले में एसआईटी ने जारी किया नोटिस
इस बीच एचडी रेवन्ना, उनके बेटे और हासन से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को नोटिस जारी किया। नोटिस कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जारी किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें