फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेन ड्राइव कांड: रेवन्ना के जर्मनी भागने की खबरों से जर्मन दूतावास का किनारा; कहा- मामले की पूरी जानकारी नहीं

Tue, 30 Apr 2024 03:43 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेन ड्राइव कांड: यौन शोषण से जुड़े कई वीडियो सार्वजनिक होने के बाद हासन सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना जर्मनी भाग गए थे। इस मामले में जर्मन दूतावास ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है। 

विज्ञापन
जर्मन दूतावास के प्रमुख जॉर्ज एन्जवेलर और प्रज्ज्वल रेवन्ना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेन ड्राइव स्कैंडल मामला सामने आने के बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का परिवार चर्चाओं में है। पूर्व पीएम के सांसद पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। कई वीडियो सार्वजनिक होने के बाद रेवन्ना जर्मनी भाग गए थे। अब इस मामले में जर्मनी दूतावास ने कोई भी टिप्पणी देने से इनकार किया है। जर्मन दूतावास के प्रमुख जॉर्ज एन्जवेलर का कहना है कि उन्होंने समाचार पत्रों में इस बारे में पढ़ा है लेकिन अभी इस मामले की पूरी जानकारी से अवगत नहीं हैं।  

विज्ञापन



जर्मनी भाग गए थे प्रज्ज्वल रेवन्ना 
बता दें कि यौन शोषण से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद हासन सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना जर्मनी भाग गए थे। हालांकि इस मामले में उनके पिता एचडी रेवन्ना का कहना है कि प्रज्ज्वल का जर्मनी जाना पहले से तय था। उधर प्रज्ज्वल रेवन्ना ने कहा है कि उनके वीडियो से छेड़छाड़ की गई है और उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

जेडी-एस ने किया निलंबित
यौन शोषण के आरोप झेल रहे प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ जेडी-एस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जेडी-एस कोर कमेटी के अध्यक्ष जीटी देवगौड़ा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ एसआईटी का स्वागत करते हैं। हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एसआईटी जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी से निलंबित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है। बता दें कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में रेवन्ना कर्नाटक की हासन सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें