फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: 'अतिरिक्त टन चावल खरीदने के दें निर्देश', केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से धर्मेंद्र प्रधान ने किया आग्रह

Wed, 17 Jan 2024 11:12 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कैबिनेट सहयोगी पीयूष गोयल से ओडिशा से अतिरिक्त 10 लाख मीट्रिक टन उबले चावल खरीदने का निर्देश देने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2023-24 के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कैबिनेट सहयोगी पीयूष गोयल से ओडिशा से अतिरिक्त 10 लाख मीट्रिक टन उबले चावल खरीदने का निर्देश देने का आग्रह किया है। मंगलवार को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कि कृपया एफसीआई को केएमएस 2023-24 में ओडिशा से 10 एलएमटी उबले हुए चावल की खरीद के अलावा वृद्धि के निर्देश जारी करें। खरीद लक्ष्य राज्य के लाखों किसानों की आजीविका को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण रूप से मदद करेगा। जिनकी कमाई का मुख्य स्रोत धान खरीद के एमएसपी संचालन के माध्यम से रहा है।
विज्ञापन


ओडिशा देश का चौथा सबसे बडा़ धान उत्पादक राज्य-धर्मेंद्र
ओडिशा देश का चौथा सबसे बड़ा धान उत्पादक राज्य है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि खरीफ सीजन 2023-24 के दौरान राज्य में चावल की पैदावार अभूतपूर्व रही है और खरीद पहले ही शुरू हो चुकी है, जिससे एमएसपी ऑपरेशन के माध्यम से लाखों किसानों को अच्छा रिटर्न मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बंपर फसल के कारण अनुमान है कि ओडिशा राज्य में केएमएस-2023-24 में लगभग 79 एलएमटी चावल इकट्ठा किया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र प्रारंभिक आवंटन लक्ष्य में केएमएस 2023-24 में 44.28 एलएमटी चावल खरीदने का लक्ष्य आवंटित किया है। धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र में कहा कि एनएफएसए, एसएफएसए और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए राज्य की चावल की आवश्यकता को पूरा करने के अलावा पर्याप्त उबला हुआ फोर्टिफाइड चावल बचा रहेगा, जिसे एफसीआई द्वारा खाली करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें