केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 114 किलोमीटर लंबी रामेश्वरम-मनमदुरई रेल मार्ग पर ग्रीन ट्रेन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह देश का पहला बायोटॉयलेट ग्रीन ट्रेन कॉरिडोर है।
रेल मंत्रालय का इस समय देश भर में रेलगाड़ियों में बायोटॉयलेट लगाने का अभियान जोरों पर है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस सिलसिले में रामेश्वर-मनमदुरई रेलमार्ग पर चलने वाली 286 कोचों वाली 10 सवारी गाड़ियों में बायोटॉयलेट लगा दिए गए हैं।
रेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सुरेश प्रभु चेन्नई स्टेशन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ग्रीन टेन कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाएंगे।