फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़कर बनवाए गए मुन्ना बजरंगी, छोटा राजन के डाक टिकट : डाक विभाग

Wed, 30 Dec 2020 03:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग ने मंगलवार को कहा, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और मृतक गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी के फोटो वाले डाक टिकट बनवाने के लिए उपभोक्ताओं ने नियमों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


बता दें कि माई स्टैंप योजना के तहत कानपुर में छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी पर 12-12 डाक टिकट बनवाए गए थे। यह योजना सरकार ने कुछ साल पहले शुरू की थी, जिसमें उपभोक्ताओं को अपने, परिजनों, दोस्तों या रिश्तेदारों के फोटो वाले डाक टिकट छपवाने की छूट दी गई थी। ऐसे डाकटिकट जन्मदिन, रिटायरमेंट और किसी तरह की शुभकामनाएं देने के लिए छपवाए जा सकते हैं।


डाक विभाग ने मंगलवार को कहा कि इसके लिए उपभोक्ताओं को एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करना पड़ता है कि दिए गए फोटोग्राफ किसी कानून का उल्लंघन नहीं करते या समाज के नैतिक मूल्यों को नहीं तोड़ते और किसी तीसरे पक्ष, देश या भारतीय डाक के हितों के खिलाफ नहीं हैं।
विज्ञापन


विशेषतौर पर फोटो में कुछ भी अवैध, अपमानजनक या अनैतिक, बेईमानी भरा, भ्रामक या असंगत, किसी भी तरह की धार्मिक या राजनीतिक सामग्री नहीं होगी।

भारतीय डाक विभाग ने बयान में कहा, इस मामले (अपराधियों के माई स्टैंप) में उपभोक्ता ने योजना की सभी शर्तों का उल्लंघन किया है। आवेदन फार्म पर भी उपभोक्ता ने फोटो के बारे में कोई घोषणा नहीं दी है। विभाग ने साथ ही कहा कि सभी कर्मचारियों को भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए सभी निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें