फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप के जरिए एमबीए कराएगा पुड्डुचेरी विश्वविद्यालय

Tue, 27 Sep 2016 05:13 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
अब छात्र मोबाइल एप के जरिए पत्राचार माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। पुड्डुचेरी विश्वविद्यालय ने एक ऐप लांच किया है। इसमें एमबीए सहित अन्य कोर्स उपलब्ध होंगे और विद्यार्थी अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिये पढ़ाई कर सकेंगे। इस ऐप का उद्देश्य दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों के छात्रों और पेशेवरों की मदद करना है। 
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक एंड्रॉयड ऐप के जरिए विश्वविद्यालय मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सहित कुछ चुनिंदा कोर्स की पढ़ाई करवाएगा। बताया गया है कि करीब 2.5 हजार छात्र इसमें पहले ही दाखिला ले चुके हैं। 

विश्वविद्यालय के पत्राचार शिक्षा विभाग के निदेशक शिबनाथ देब ने कहा कि पुड्डुचेरी  विश्वविद्यालय में हमारा यह प्रयास है कि दूर दराज के उन पात्र छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाए, जो अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें