पिछले कुछ दिनों से तेलंगाना में जारी भारी बारिश के कारण सभी विभाग बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक करीमनगर जिले से एक हजार लोगों से मकान को खाली कराया जा चुका है।
करीमनगर के बोइनापल्ली मंडल के निर्माणाधीन मध्य मुन्नार डैम से पानी के तेज बहाव के कारण बांध टूट गया और इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए। मध्य मुन्नार डैम के आसपास रहने वाले छह गांवों के एक हजार लोगों को वहां से रविवार शाम को निकाला गया था।
यह सुरक्षा के लिए उठाया गया आवश्यक कदम था। अब वहां हालात सामान्य हो गए हैं और उन्हें सोमवार को वापस भेज दिया गया। राजस्व के विशेष मुख्य सचिव प्रदीप चंद्रा ने यह जानकारी दी।