फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में टॉपर रहे छात्र नितिन के भविष्य से खिलवाड़

Sun, 03 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,एटा
विज्ञापन
दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लेखपालों द्वारा किसानों के उत्पीड़न के मामले आए दिन सुनाई देते हैं, लेकिन यहां तो सुविधा शुल्क न मिलने पर लेखपाल ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के टॉपर छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर दिया। लेखपाल ने उसके पिता के आय प्रमाण पत्र में वार्षिक आय 12 लाख दर्शाई है जबकि उसके पिता को प्राईवेट शिक्षक के रूप में 2500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है।
विज्ञापन


लेखपाल के इस कारनामे से उसे आगे पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। मारहरा के छात्र नितिन वर्मा ने इस साल पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रदेश टॉप कर जिले का नाम रोशन किया था। लेकिन मारहरा पर तैनात लेखपाल भोजराज सिंह ने उसके पिता की वार्षिक आय 12 लाख दर्शाकर उसके अरमानों पर पानी फेर दिया है।

अब नितिन वर्मा पॉलीटेक्निक कोर्स में प्रवेश लेने से कतरा रहा है। नितिन वर्मा के पिता चरन सिंह वर्मा ने बताया कि वह कस्बे के वित्तविहीन स्कूल में शिक्षक हैं उन्हें मानदेय के रूप में 2500/- रुपया प्रतिमाह मिलते हैं। लेखपाल ने आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में सुविधा शुल्क मांगा। शुल्क नहीं देने पर लेखपाल ने उसका 10 हजार रुपया प्रतिमाह और वार्षिक 12 लाख रुपये का आय प्रमाण पत्र बना दिया। इसके चलते छात्र को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी और टॉपर छात्र आगे पढ़ नहीं पाएगा।
विज्ञापन


चरन सिंह ने डीएम अजय यादव से कस्बे में तैनात लेखपाल भोजराज सिंह द्वारा अब तक के बनाए गए आय प्रमाण पत्रों की जांच करने और बेटे से भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। लेखपाल भोजराज सिंह का कहना है कि सुविधा शुल्क मांगने का आरोप निराधार है। प्रमाणपत्र में आय लिखने में गलती हुई है तो उसे सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें