फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhawanipur bypoll: आरोप-प्रत्यारोपों के बीच मतदान रहा शांतिपूर्ण, जानिए कितना रहा वोटिंग प्रतिशत 

Thu, 30 Sep 2021 09:49 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, कोलकाता

सार

भवानीपुर में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजीब विश्वास से था।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवानीपुर उपचुनाव में गुरुवार को आरोप-प्रत्यारोपों और छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया। यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना पद बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। 

विज्ञापन


शाम पांच बजे तक इस सीट पर करीब 53.32 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने कहा कि कुल कितना मतदान हुआ इसका आंकड़ा शुक्रवार को मिलेगा।  

मुर्शिदाबाद के समसेरगंज और जंगीपुर सीटों पर क्रमश: 78.60 प्रतिशत और 76.12 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां दो उम्मीदवारों की मृत्यु के बाद अप्रैल-मई विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान रद्द करना पड़ा था। 

भवानीपुर में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजीब विश्वास से था। ममता बनर्जी ने मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल में अपना वोट डाला। 
विज्ञापन


निर्वाचन क्षेत्र के कुछ इलाकों से भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच हाथापाई की छिटपुट घटनाएं भी हुईं। भाजपा उम्मीदवार प्रियंका ने कहा कि टीएमसी ने वार्ड नंबर 72 के पोलिंग बूथ पर जबरन मतदान रुकवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी अपने क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे। भाजपा ने दोनों नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई।  

हालांकि, हाकिम ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि क्या सड़क किनारे चाय पीने से मतदाताओं पर प्रभाव पड़ता है? भाजपा जानती है कि वह उपचुनाव हार जाएगी और अब बेकार बहाना बना रही है।

भवानीपुर में एक बूथ के बाहर टीएमसी और भाजपा के समर्थकों के बीच मामूली हाथापाई की सूचना मिली थी, कहा गया था कि सत्तारूढ़ दल नकली मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर ला रही है। यहां सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में किया। 

टीएमसी ने चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज की, जिसमें टिबरेवाल पर 20 कारों के साथ घूमने और मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। प्रियंका ने इस आरोप से इनकार किया। 

भाजपा ने बाद में आरोप लगाया कि उसके पोलिंग एजेंटों को कई बूथों के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। हाकिम ने कहा कि ऐसे दावे राजनीति से प्रेरित हैं।

एक अन्य घटना में हिंदुस्तान अवाम मोर्चा- सेकुलर के चुनाव एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे भाजपा नेता कल्याण चौबे पर हमला हुआ। चौबे ने कहा कि एक स्कूल में बने पोलिंग बूध में दो लोग फर्जी वोटिंग करने आए थे। हमने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस व केंद्रीय बलों को सूचित किया। इसके कुछ देर बाद 8-10 लोग बाइक पर आए और मुझ पर और मेरी कार पर डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया। 

सत्तारूढ़ दल द्वारा मतदान केंद्र के अंदर नकली मतदाताओं को लाने के दावों को लेकर भवानीपुर में एक मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल और भाजपा के समर्थकों के बीच मामूली हाथापाई हुई। मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

भाजपा ने बाद में आरोप लगाया कि उसके पोलिंग एजेंटों’ को कई मतदान केंद्रों के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा। हालांकि, हाकिम ने कहा कि ऐसे दावे राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें