फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए वोटिंग, 49 सीटों पर 345 उम्मीदवार मैदान में

Mon, 25 Apr 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। चौथे चरण में हावड़ा व उत्तर 24-परगना जिलों की 49 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
विज्ञापन


इन सीटों के लिए 40 महिलाओं समेत कुल 345 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस दौर में 1.08 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

चौथे दौर में जिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। उसमें ममता बनर्जी सरकार के वित्त मंत्री अमित मित्रा समेत आधा दर्जन मंत्री शामिल हैं, लेकिन सबकी निगाहें उत्तर 24-परगना जिले की कमारहाटी सीट पर सबसे ज्यादा टिकी है। 

यहां से पूर्व परिवहन मंत्री मदन मित्रा तृणमूल के टिकट पर मैदान में हैं। वह जेल में रह कर चुनाव लड़ रहे हैं। सीबीआई ने उनको शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। नारदा स्टिंग वीडियो में भी उनका नाम शामिल है। उनके इलाके में ममता बनर्जी ने प्रचार किया और कहा कि मदन राजनीतिक साजिश के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दौर में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विभिन्न मतदान केंद्रों पर कुल 90 हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पहली बार जल मार्ग से निगरानी की व्यवस्था की गई है। यह दोनों जिले हुगली के किनारे बसे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें