अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने मसूद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पेश किया है, जिस पर अगले 10 दिन में फैसला होना है। साथ ही भारत ने भी उसके खिलाफ पाकिस्तान को डोजियर सौंपा है। ऐसे में यह संभव है कि पाकिस्तान ने इन कार्रवाइयों से बचाव के लिए जैश सरगना को अंडरग्राउंड कर उसकी मौत की अफवाह फैला दी हो।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या खुद को बचाने के लिए पाकिस्तान ने ही मसूद अजहर की मौत की खबर उड़ाई है?'
पोल के जवाब में हमें कुल 4,468 वोट मिले। इनमें 91.38 फीसदी (4,083 वोट) पाठकों ने माना कि पाकिस्तान ने खुद को बचाने के लिए मसूद अजहर की मौत की अफवाह उड़ाई, जबकि 8.62 फीसदी (385 वोट) पाठकों ने कहा कि पाकिस्तान ने मसूद अजहर की मौत की खबर नहीं उड़ाई है।