फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निर्भया' जैसी घटना पर सियासत गरमाई

Wed, 04 May 2016 10:12 PM IST
सुदीप ठाकुर / अमर उजाला, पेरंबवूर

सार

  • लॉ स्टूडेंट के साथ हुई बर्बर बलात्कार और हत्या की घटना ने चुनावी सियासत को और भड़का दिया है
  • मीडिया इसे 'निर्भया' जैसी घटना बता रहा है
विज्ञापन
वीएस अच्युतानंदन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दलित लॉ स्टूडेंट के साथ हुई बर्बर बलात्कार और हत्या की घटना ने अचानक केरल की चुनावी सियासत को और भड़का दिया है। हालत यह हो गई है कि मुख्यमंत्री ओमान चांडी और माकपा के नेता प्रतिपक्ष वीएस अच्युतानंदन को अपने तय चुनावी कार्यक्रम बदलकर अचानक आज सुबह सुबह एर्णाकुलम जिले के इस कस्बे में आना पड़ा। यह छात्रा शहर के बाहरी निर्जन जैसे इलाके में एक छोटे से घर में अपनी मां के साथ रहती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक मां मजदूरी करती थी और उसी से मां-बेटी गुजर बसर कर रहे थे।
विज्ञापन


28 अप्रैल को इस छात्रा के साथ उसके घर पर ही हुई भयावह घटना की बर्बरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके शरीर में 30 से अधिक गहरे जख्म पाए गए। यहां तक कि उसकी अतड़ियां तक बाहर आ गई थीं। घटना के बाद से मां सदमे में है और उसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया इसे 'निर्भया' जैसी घटना बता रहा है। घटना के छह दिन बाद तक किसी की गिरफ्तारी न होने के कारण यहां लोगों में काफी नाराजगी है। खासतौर से विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और एक संदिग्ध का स्केच भी जारी किया है।

सोशल और स्थानीय मीडिया में इस खबर के आने के बाद यहां की सियासत गरमा गई। आज सुबह साढ़े सात बजे छात्रा की मां से मिलने के लिए मुख्यमंत्री चांडी आज यहां पहुंचे तो अस्पताल के बाहर मीडिया और लोगों का हुजूम लग गया और उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा। चांडी ने विपक्षी माकपा पर इस घटना पर सियासत करने का आरोप लगाया। चांडी के अस्पताल से निकलने के करीब दो घंटे बाद ही माकपा के बुजुर्ग नेता वीएस अच्युतानंदन भी यहां पहुंच गए। छात्रा की मां की हालत जानने के बाद अस्पताल के बाहर ही स्थानीय मीडिया के हुजूम से घिर गए चांडी ने घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस सिर्फ अंडर ग्राउंड काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें