फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में पैनिक बटन से सांसदों में आतंक क्यों है

Wed, 04 May 2016 09:47 PM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल में महिलाओं की मदद के लिए पैनिक बटन की व्यवस्था पर लोकसभा में बुधवार को जम कर हंसी ठिठोली हुई। संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जैसे ही मोबाइल फोन में अगले साल मार्च महीने से पैनिक बटन लगने की जानकारी दी, स्पीकर ने पूछा इस सूचना से सदन में आतंक क्यों छा गया है? प्रसाद ने तत्काल अपने सहयोगी राजीव प्रताप रूडी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह तनाव में हैं।
विज्ञापन


मैं आश्वस्त करता हूं कि उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस पर स्पीकर ने फिर कहा पैनिक बटन सांसदों की पत्नी भी दबा सकती हैं। पति से झगड़ा होने पर अगर पत्नी ने पैनिक बटन दबा दिया तो क्या होगा। आपस की हंसी ठिठोली तब और बढ़ गई जब कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकर्जुन खड़गे ने कुछ कहना चाहा।

प्रसाद ने उनकी बात सुने बिना कहा कि अगर खड़गे साहब को भी पैनिक बटन से आपत्ति है तो वह भी आश्वस्त हो सकते हैं। खड़गे साहब हमारे वरिष्ठ और अच्छे व्यक्ति हैं। इसके बाद खड़के हंसते हुए अपनी सीट पर बैठ गए और पूरे सदन में जोर का ठहाका गूंजा।
विज्ञापन


प्रश्नकाल में इससे पहले हरियाणा के सांसद रतन लाल कटारिया की शादी की साल गिरह पर भी मीठी मुठभेड़ हुई। कटारिया विदेश मंत्रालय से संबंधित सवाल करने जैसे ही उठे, भाजपा के मुख्य सचेतक अर्जुन मेघवाल ने स्पीकर को उनकी शादी की साल गिरह होने की सूचना दी। इस पर स्पीकर ने कहा इस आशय की सूचना होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि मैंने बधाई दे दी है, मगर कटारिया जी को मिठाई भी तो खिलाना चाहिए। इसी दौरान जब कांग्रेस के गौरव गोगोई ने कहा कि वह आज बेहद गंभीर सवाल पूछने जा रहे हैं तो स्पीकर ने तत्काल ही पूछ लिया, क्या इससे पहले वह गंभीर सवाल नहीं पूछा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें