फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: पीएम के बंगाल दौरे से पहले गरमाई सियासत; TMC के मंत्री गुहा के 'सिंदूर का कारोबार' बयान पर भड़की BJP

Thu, 29 May 2025 02:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में भाजपा के अभियान के तहत आज अलीपुरद्वार में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने वाले हैं। उनके बंगाल दौरे से पहले टीएमसी मंत्री उदयन गुहा टिप्पणी से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। गुहा ने कहा है कि जो लोग कभी चाय बेचते थे, वे अब सिंदूर का कारोबार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
उदयन गुहा, पीएम नरेंद्र मोदी और सुकांत मजूमदार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले सियासत गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री उदयन गुहा द्वारा पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उदयन ने कहा कि जो लोग कभी चाय बेचते थे, वे अब सिंदूर का कारोबार कर रहे हैं। उदयन की इस टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सशस्त्र बलों का अपमान करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने मंगलवार को कूच बिहार जिले के दिनहाटा में एक कार्यक्रम को को संबोधित किया। एक वायरल वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि पहले कुछ लोग चाय का कारोबार करते थे, अब वे सिंदूर का कारोबार कर रहे हैं। कुछ लोग गर्म चाय बेचते थे, अब उनके खून में गर्म सिंदूर बह रहा है। वे उस सिंदूर को बेचने के लिए उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार तक आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

ये भी पढ़ें: इंसाफ: बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर कॉलेज कराएगा विशेष परीक्षा, छात्रा का जीवन बर्बाद होने से बचा; जानिए मामला
विज्ञापन


पीएम पर सांप्रदायिक विवाद फैलाने की कोशिश करने का लगाया आरोप
गुहा ने पीएम पर सांप्रदायिक विवाद फैलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया, 'लोगों में ज़हर घोलने की कोशिश मत करो। धार्मिक ज़हर घोलकर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश मत करो।'

मजूमदार ने गुहा को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की
इस बीच, गुहा की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा ने गुहा पर भारत के सशस्त्र बलों का अपमान करने और ऑपरेशन सिंदूर की भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुहा को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा, 'उदयन गुहा ने ऐसी टिप्पणी की है जो न केवल निंदनीय है बल्कि देशद्रोह के समान है।'



बंगाल भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने कहा, 'जब पूरा देश 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मना रहा है, पश्चिम बंगाल सरकार के एक मंत्री कह रहे हैं कि 'सिंदूर' को एक व्यवसाय के रूप में बेचा जा रहा है। यह पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए हर व्यक्ति और भारत के सुरक्षा बलों का अपमान है। इस तरह की अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुहा को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ghulam Nabi Azad: कुवैत में बीमार पड़े गुलाम नबी आजाद से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, स्वास्थ्य की जानकारी ली

निम्न स्तर की टिप्पणी करने पर उतरे गुहा: मजूमदार
मजूमदार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि टीएमसी मंत्री उदयन गुहा निम्न स्तर की टिप्पणी करने पर उतर आए हैं। वह पीएम मोदी की साधारण शुरुआत का मजाक उड़ा रहे हैं और भारतीय सेना की वीरता को कम आंक रहे हैं। गुहा पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को 'सिंदूर का व्यवसाय' और 'धार्मिक स्टंट' बता रहे हैं। यह कोई चूक नहीं है, यह हर सैनिक और नागरिक का जानबूझकर किया गया अपमान है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें