अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। नितिन गडकरी ने कहा कि सपने दिखाने वाले नेता लोगों के अच्छे लगते हैं, पर अगर दिखाए हुए सपने पूरे नहीं किए तो जनता उनकी पिटाई भी करती है। मैं सपने दिखाने वाले नेताओं में से नहीं हूं, मैं जो बोलता हूं वो 100 फीसदी डंके की चोट पर पूरा होता है।
नितिन गडकरी ने यह बात ईशा कोप्पीकर के पार्टी में शामिल होने वाले कार्यक्रम के दौरान कही। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने की मांग हो रही है।
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने गडकरी को पीएम पद के योग्य बताया है। शिवसेना का मानना है कि अगले लोकसभा चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा, ऐसे में नितिन गडकरी पीएम पद के दावेदार के तौर पर उभर सकते हैं।