फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी बयानबाजी: राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में कह दी यह बात, निशाने पर पीएम मोदी और जितिन प्रसाद

Fri, 11 Jun 2021 01:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। वह चाहे टीकाकरण का मुद्दा हो या महामारी नियंत्रण में कथित विफलता या फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : Twitter - @INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर है, कार्यकर्ता केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस विरोध प्रदर्शन से पार्टी आलाकमान हिस्सा नहीं ले रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं। हालांकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में एक ऐसी बात कह दी कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी यह बात सरकार के खिलाफ है या फिर बीते दिनों कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद के लिए है। दरअसल, राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा-सच से, सवालों से, कार्टून से- वह सब से डरता है।'

विज्ञापन

 

राहुल गांधी के इस ट्वीट ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। राहुल गांधी के इस ट्वीट पर लोग अंदाजा लगाने में जुटे हैं। कुछ यूजर्स इसे पीएम मोदी के खिलाफ बता रह हैं। वैसे कुछ लोग इस ट्वीट को हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में गए जितिन प्रसाद से जोड़कर भी देख रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे हैं। कोरोना या महंगाई से जुड़े हर मुद्दों पर वह सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चाहे टीकाकरण का मुद्दा हो या महामारी नियंत्रण में कथित विफलता या फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल। राहुल ने हर समय सरकार को आड़े हाथ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें