फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: मुख्यमंत्री के परिवार नियोजन वाले बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरुक करें सीएम

Fri, 11 Jun 2021 01:35 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम में अल्पसंख्यक समुदाय के परिवार नियोजन को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी पर एआईयूडीएफ के विधायक ने पलटवार किया है। विधायक ने मुख्यमंत्री को ऐसे बयान ना देने की सलाह दी।
विज्ञापन
एआईयूडीएफ विधायक हाफिज इस्लाम और असम के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से अप्रवासी मुस्लिमों के परिवार नियोजन को लेकर की गई टिप्पणी पर एआईयूडीएफ के विधायक ने आज पलटवार किया है। एआईयूडीएफ विधायक हाफिक रफीकूल इस्लाम ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को जनसंख्या नियंत्रण पर काम करना चाहिए।

विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रण पर जागरुकता फैलानी चाहिए
विधायक हाफिज इस्लाम ने कहा कि यह कहने की बजाय कि किसी एक विशेष समुदाय के अधिक बच्चे हैं, मुख्यमंत्री को इसे नियंत्रण करने और कारण खोजने पर काम करना चाहिए। विधायक ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री के छह-सात भाई-बहन हैं। यहां तक कि स्पीकर के आठ भाई-बहन हैं।



विधायक हाफिज इस्लाम ने कहा कि यह सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मैं कई भाई-बहन का प्रस्ताव रखने का पक्षधर नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को लोगों को ज्यादा बच्चे ना करने के बारे में शिक्षित करना चाहिए, लेकिन यह भाजपा सरकार एक विशेष वर्ग के लिए काम करती है और दूसरों की उपेक्षा करती है।
विज्ञापन


परिवार नियोजन नीति अपनाएं अल्पसंख्यक समुदाय- असम मुख्यमंत्री
बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अल्पसंख्यक समुदाय से गरीबी कम करने को जनसंख्या नियंत्रण के लिए उचित परिवार नियोजन नीति अपनाने की अपील की थी। अपनी सरकार के 30 दिन पूरे होने पर उन्होंने कहा कि समुदाय में गरीबी कम करने में मदद के लिए सभी पक्षकारों को आगे आना चाहिए और सरकार का समर्थन करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सरकार मंदिर, सत्रों और वन भूमि का अतिक्रमण नहीं करने दे सकती। उन्होंने कहा कि समुदाय के सदस्यों ने भी सरकार को आश्वस्त किया है कि वे इन भूमि का अतिक्रमण नहीं चाहते।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें