फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मास्क न पहनने को लेकर पुलिस और स्थानीयों के बीच झड़प, तीन घायल

Fri, 15 May 2020 02:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पुलिस और राज्य रिजर्व पुलिस बल के कुछ कर्मियों पर स्थानीय लोगों ने गुरुवार को तेज धार वाले हथियारों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच यह हमला फेस मास्क न पहनने को लेकर हुआ। घटना एंटोप हिल के गरीब नवाज नगर में घटी। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह जानकारी मुंबई पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी प्रणय अशोक ने दी।

विज्ञापन



एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर को पुलिस पर 15 लोगों के एक समूह ने तेज हथियार से हमला कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछा था कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए फेस मास्क क्यों नहीं पहन रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, 'वे लोग इस मामले पर पुलिस टीम के साथ बहस करने लगे और फिर उनपर हमला कर दिया। 15 से अधिक लोगों ने पीएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला किया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।'
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दंगा और भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 353, 332 और कोविड-19 के नियमों सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें