फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आंध्र प्रदेश: पुलिस ने संदिग्ध नाव को जब्त कर मामला दर्ज कर किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 22 May 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नेल्लोर में मिली संदिग्ध नाव - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश में पुलिस ने नेल्लोर जिले के पन्नापुडी पतूरु में एक संदिग्ध नाव को जब्त कर लिया है। नाव के बारे में मंगलवार को पता चला था। सीआरपीसी (लावारिस संपत्ति) की धारा 102 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 



 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये नाव बिलकुल खाली थी। नाव के मिलने से स्थानीय लोग चिंतित हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ये नाव मछली पकड़ने वाली है, जिसपर श्रीलंका का रजिस्ट्रेशन नंबर है।


स्थानीय मछुआरों ने नाव मिलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें केवल नाव ही दिखी थी। नाव के पास उन्होंने किसी शख्स को नहीं देखा। 


पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि इस नाव से कुछ लोग यहां आए हों और आसपास कहीं शरण ली हो। पुलिस आसपास के इलाके की जांच कर रही है। समुद्री सीआई के मल्लिकार्जुन राओ का कहना है कि नाव के आसपास कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। काफी पुरानी ये नाव श्रीलंका की लग रही है। नाव से जुड़े लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next