पश्चिम बंगाल में विश्व भारती विश्वविद्यालय के छात्र बीरभूम में प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र फीस में हुए 20 फीसदी इजाफे के खिलाफ हैं। मंगलवार को उन्होंने कथित तौर पर विश्वविद्यालय का गेट लॉक कर दिया था, जिसके बाद से अभी तक 200 शिक्षक और अन्य स्टाफ अंदर बंद हैं।