फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पुलिस ने भाजपा सांसद को रोका, खुदादादपुर में तनाव

Mon, 16 May 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
बवाल के बाद की तस्वीर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्थित आजमगढ़ में लालगंज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद नीलम सोनकर जब खुदादादपुर जा रही थी तभी उन्हें प्रशासन ने बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया। खुदादादपुर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष के बाद माहौल खराब है। हालात और ज्यादा खराब न हों इसलिए प्रशासन किसी राजनीतिक संगठन के नुमाइंदों को आजमगढ़: भाजपा सांसद को रोका, लगातार सुलग रहा है खुदादादपुर जाने नही देना चाहता है। बता दें कि सांसद नीलम सोनकर को पुलिस ने चंदवक से लौट दिया। सांसद के साथ शिष्टमंडल में आए शिवप्रसाद शुक्ला, विधायक राधमो सिंह और पूर्व आईजी राजेश राय आदि को बाराबंकी से ही वापस कर दिया गया।
विज्ञापन



(फरिहा में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस, फोटो- ब्यूरो आजमगढ़/अमर उजाला)

गौरतलब है कि आजमगढ़ जिला प्रशासन शनिवार रात खुदादादपुर गांव में हुए बवाल से उबर ही नहीं पाया था कि रविवार की शाम दो घंटे के अंदर खुदादादपुर के आसपास के दो थाना क्षेत्रों में फिर तीन स्थानों पर उपद्रव हो गया। खुदादादपुर में हुए उपद्रव में एसडीएम निजामाबाद, सीओ सिटी, तहसीलदार और दो सिपाही घायल हो गए थे। बवाल बढ़ने की सूचना पर रविवार देर रात आईजी जोन एसके भगत पहुंचे। क्षेत्र के मिर्जापुर, फूलपुर, मुहम्मदपुर, मार्टिनगंज और सरायमीर थाना क्षेत्र के सभी स्कूल-कालेज अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।



शाम सवा सात बजे के करीब निजामाबाद थाने के फरिहा गांव में उपद्रव शुरू हुआ। पुलिस यहां लोगों को शांत करा रही थी कि साढ़े सात बजे के करीब खानपुर में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट, पथराव के बीच गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई। उपद्रव होते ही बाजार बंद हो गया। अधिकारी यहां पहुंचकर हालात पर काबू पाते तब तक पौने आठ बजे के आसपास फरीदाबाद गांव में उपद्रवियों ने एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद वहां बवाल शुरू हो गया।
विज्ञापन



(खानपुर में पथराव में टूटा कार का शीशा, पहुंची पुलिस, फोटो- ब्यूरो आजमगढ़/अमर उजाला)

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के आला अफसर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दो स्थानों पुलिस को आंसू गैस के गोले के साथ हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मौके पर पहुंचे कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी भारी फोर्स लेकर देर रात तक क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। पथराव में पीएसी के कुछ जवान भी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें