फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: 7 फुट गहरे नाले में गिरीं भाजपा सांसद, अस्पताल में भर्ती

Mon, 16 May 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात के जामनगर में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब  वहां की सांसद पूनम बेन 7 फीट गहरे नाले में गिर गईं। ये हादसा तब हुआ जब वे एक अतिक्रमण अभियान के तहत नगर निगम के अधिकारी से दो दिन और मोहलत के लिए बात कर रही थी। सांसद जब बात कर रही थी उसी समय उनके पैर के नीचे से नाले का स्लैब अचानक से फिसल गया और उनके साथ-साथ कुछ और लोग भी नाले में गिर गए। पूनम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि पूनम पर स्लैब के कुछ हिस्से भी गिरे हैं जिसकी वजह से वो घायल भी हो गईं।पूनम को नाले से पास ही खड़ी फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला और फिर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन



  WATCH: Moment when Jamnagar BJP MP Poonamben Madam fell into a drain in Jalla Ram Nagar in Gujarat, rushed to hosphttps://t.co/qrI8jVosox — ANI (@ANI_news) May 16, 2016
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें