फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में बड़ा घोटाला, कांस्टेबिल और उसका भाई गिरफ्तार

Sat, 07 May 2016 05:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मोरादाबाद

सार

  • शिकायत पर हुई जांच, बागपत का युवक गिरफ्तार
  • रेसर दौड़ पूरी करने के बाद मौके से हो गया फरार
  • सोलह मिनट में ही पूरी कर ली थी 4.8 किमी दौड़
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा गोलमाल सामने आया है। एक कांस्टेबिल के भाई ने अपनी जगह रेसर दौड़ा दिया। उसने 4.8 किलोमीटर की दौड़़ 16 मिनट में पूरी करके 200 नंबर भी हासिल कर लिए थे। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायत पर हुई जांच में मामला पकड़ में आया। भाई की मदद करने पर सिपाही को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि रेसर मौके से ही फरार हो गया था।
विज्ञापन


मुरादाबाद में तेइस बटालियन पीएसी के मैदान पर पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही है। 7 अप्रैल से परीक्षा शुरू हुई थी। हर रोज एक हजार से 1200 अभ्यर्थी तक बुलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी बारह सौ नौजवान पहुंचे थे। बागपत जनपद के गांव रामनगर निवासी मनोज भी इस भर्ती में हिस्सा ले रहा है। मनोज का बड़ा भाई प्रमोद कांस्टेबिल है और मझोला थाने में तैनात है। इस समय उसकी ड्यूटी भी पुलिस भर्ती में लगी हुई है। शनिवार को जब दौड़ शुरू हुई तो मनोज ने अपनी जगह एक रेसर को दौड़ा दिया। मनोज मैदान में एक साइड को खड़ा रहा जबकि रेसर ने 12 मिनट में ही दौड़ पूरी कर ली। दौड़ पूरी करने के बाद रेसर मैदान से फरार हो गया।

इसी बीच किसी ने भर्ती बोर्ड के सदस्यों से शिकायत कर दी। अफसरों ने तत्काल जांच शुरू कराई। सीसीटीवी कैमरे भी चेक कराए। कैमरों की फुटेज में स्थिति साफ हो गई। मनोज कहीं दौड़ते नहीं दिखा। वह अपने कांस्टेबल भाई के साथ खड़ा नजर आ रहा था। जबकि  एक दूसरा युवक दौड़ रहा था। इस मामले में कांस्टेबिल प्रमोद और उसके भाई मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। रेसर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें