फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की नापाक करतूत, चौकी में बंधक बनाकर 15 वर्षीय किशोर से किया कुकर्म       

Wed, 03 Oct 2018 05:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सिपाही की करतूत से हाथरस में भी खाकी दागदार हो गई। एक कांस्टेबल 15 वर्षीय एक किशोर को बहला-फुसलाकर अपने साथ शहर की चामड़ गेट पुलिस चौकी पर ले आया और वहां दो दिन तक उसे बंधक बनाए रखा। इस दौरान इस पुलिसकर्मी ने उसके साथ कुकर्म किया। जैसे-तैसे सोमवार की रात यह किशोर वहां से निकल भागा और कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। उसके बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। किशोर को जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण के लिए लाया गया। अब इस सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी सिपाही फिलहाल फरार है। उसे निलंबित कर दिया गया है।  

विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र में डायल 100 पर तैनात सिपाही संजेश कुमार यहां शहर की चामड़ गेट पुलिस चौकी पर एक कमरे में रहता है। वह अक्सर एक ढाबे पर जाता था और रौब झाड़ता था इस ढाबे पर 15 वर्षीय एक किशोर भी काम करता था। यह किशोर कासगंज जिले का रहने वाला है। इस सिपाही ने इस किशोर को अपनी बातों में फंसा लिया और उसे अपने चामड़ गेट पुलिस चौकी स्थित कमरे पर ले आया। वहां उसने उसे बंधक बना लिया और दोदिन तक उसके साथ कुकर्म करता रहा। 

इस सोमवार की रात्रि में यह किशोर जैसे-तैसे सिपाही के चंगुल से मुक्त होकर यहां कोतवाली आया और अपने साथ हुए कुकर्म की शिकायत की। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। उसके बाद इस सिपाही के खिलाफ एसपी के निर्देश पर पॉस्को और एससी-एसटी एक्ट के तहत कोतवाली में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी सिपाही रात को ही फरार हो गया।   
विज्ञापन


रात को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। एक आरक्षी पर कुकर्म का आरोप है। हमने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर पीड़़ित का डॉक्टरी परीक्षण करा दिया है। इसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है। साक्ष्य संकलित कर आरोपी के खिलाफ खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

 -जयप्रकाश, एसपी हाथरस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें