फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक बताए कितने भारतीयों के अकाउंट में लगी सेंध : सरकार

Wed, 03 Oct 2018 05:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार ने फेसबुक से हाल में हुई हैकिंग की विस्तृत जानकारी मांगी है। सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल नेटवर्किंग साइट से हैकिंग से प्रभावित भारतीय यूजर्स की संख्या बताने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, फेसबुक ने कहा कि आकलन किया जा रहा है और दो दिन में जवाब देंगे। हालांकि, फेसबुक का कहना है कि उसने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


फेसबुक ने 28 सितंबर को जानकारी दी थी कि हैकर्स ने प्लेटफार्म में सेंध लगा दी है। इससे करीब पांच करोड़ से ज्यादा अकाउंट पर असर हुआ है। हालांकि, कंपनी ने देशों के हिसाब से प्रभावित हुए अकाउंट की जानकारी नहीं दी थी। फेसबुक के भारत में लगभग 20 करोड़ यूजर्स हैं। 

हैकर्स ने चुराए थे एक्सेस टोकन 
फेसबुक ने पिछले सप्ताह कहा था कि हैकर्स ने ‘एक्सेस टोकंस' चुराए हैं। इस कारण ये अकाउंट प्रभावित हुए। एक्सेस टोकन एक प्रकार की डिजिटल चाबी होती है, जिससे हैकर्स ने अकाउंट तक पहुंच बनाई। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इंजीनियरों ने इस खामी का पता लगाया। खामी दूर कर ली गई है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें