फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू लेकर संसद में घुसने की कोशिश, लगाए राम रहीम के नारे

Mon, 02 Sep 2019 11:32 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • संसद भवन में एक व्यक्ति ने चाकू लेकर घुसने की कोशिश की। 
  • आरोपी व्यक्ति राम रहीम को लेकर नारे लगा रहा था।
  • उसने पूछताछ में खुद को दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का रहने वाला बताया है।
  • उसने अपना नाम सागर इंसा बताया है।
विज्ञापन
संसद में चाकू लेकर घुसने की कोशिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद भवन में एक व्यक्ति ने चाकू लेकर घुसने की कोशिश की। पुलिस फिलहाल संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उसने वीआईपी गेट से अंदर घुसने की कोशिश की थी। वो बाइक से आया था और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति राम रहीम को लेकर नारे लगा रहा था। उसने पूछताछ में खुद को दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का रहने वाला बताया है। उसने अपना नाम सागर इंसा बताया है। आरोपी से संसद मार्ग थाने में पूछताछ की जा रही है। 

 



संसद भवन में एक व्यक्ति ने चाकू लेकर घुसने की कोशिश की। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध के पास से चाकू बरामद किया गया है। पुलिस फिलहाल संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उसने वीआईपी गेट से अंदर घुसने की कोशिश की थी। वो बाइक से आया था और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति राम रहीम को लेकर नारे लगा रहा था। उसने पूछताछ में खुद को दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का रहने वाला बताया है। उसने अपना नाम सागर इंसा बताया है। आरोपी से संसद मार्ग थाने में पूछताछ की जा रही है।

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने कहा, ‘उसे तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना से अब तक सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।’ उन्होंने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से असंतुलित लग रहा है। पुलिस और विशेष प्रकोष्ठ संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक आरोपी जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का भक्त है। हालांकि संसद में वह किसलिए आया था और परिसर के अंदर जाने का क्या उद्देश्य था, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें