फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

केरल: पुलिस स्टेशन में बम फेंकने के आरोप में 4 आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 07 Jan 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : Mathrubhumi

केरल पुलिस ने चार आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें नूरानंद प्रवीण भी शामिल है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने नेदुमंगद पुलिस स्टेशन में बम फेंका था। यह हिंसा सबरीमाला समिति द्वारा 3 जनवरी को हड़ताल बुलाने के दौरान हुई।


 


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा-आरएसएस और सत्तारूढ़ माकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। 


मामले पर भाजपा सांसद वी मुरलीधरन का कहना है, "आधी रात को मेरे घर के बाहर भी देसी बम फेंका गया, संयोग से कोई घायल नहीं हुआ, ये हिंसा पैद करने और भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाबी कार्रवाई के लिए उकसाने का प्रयास है। राज्य सरकार इसे भाजपा vs सीपीएम का मुद्दा बनाना चाहती है।"


मंदिर समिति ने राज्य स्तर पर हड़ताल बुलाई थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरएसएस प्रचारक पुलिस स्टेशन में मौजूद पुलिस के समूह पर बम फेंक रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रवीण के पास बैग में बहुत से बम हैं और वह पुलिस स्टेशन को निशाना बनाते हुए उन्हें फेंक रहा है। 


यह हड़ताल बिंदु और कनका नाम की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने के विरोध में बुलाई गई थी। जिन्होंने बुधवार की सुबह सबरीमाला मंदिर में प्रवेश किया था। प्रवीण की पहचान आरएसएस कार्यकर्ता के रूप में हुई है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह प्रवीण की तलाश कर रहे हैं। हड़ताल करने वाले लोगों ने वहां मौजूद दुकानदारों से भी दुकानें बंद करने को कहा। राज्य में हड़ताल से संबंधित पुलिस ने अब तक 1300 मामले दर्ज कर लिए हैं। वहीं 3187 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next