फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: धान पर एमएसपी की मांग कर रहे किसानों की पुलिस से हाथापाई, हिरासत में लिए गए कुछ आंदोलनकारी

Mon, 09 Jan 2023 04:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

किसान संगठन ने दावा किया कि किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि उन्हें अभी तक धान के लिए एमएसपी नहीं मिला है और वे पीड़ित हैं, क्योंकि बिचौलिए उनकी कीमत पर लाभ कमाते हैं।
विज्ञापन
Famers Protest - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान खरीद से जुड़ी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शनकारी किसानों को जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास पर जाने से रोका गया तो उन्होंने यहां पुलिस के साथ हाथापाई की। पुलिस ने कहा, एहतियात के तौर पर कुछ आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


नवनिर्माण कृषक संगठन (एनकेएस) के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने तख्तियां दिखाईं और खराब गुणवत्ता के बहाने प्रति क्विंटल पांच से सात किलो धान काटने के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने धान की बिक्री पर उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) न देने का भी आरोप लगाया। 

संगठन ने दावा किया कि किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि उन्हें अभी तक धान के लिए एमएसपी नहीं मिला है और वे इसलिए पीड़ित हैं, क्योंकि बिचौलिए उनकी कीमत पर लाभ कमाते हैं। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी किसान मुख्यमंत्री आवास (नवीन निवास) तक पहुंचने में सफल नहीं हुए तो उन्होंने एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के पास ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने मांगे पूरी न होने पर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। एनकेएस के एक सदस्य ने कहा, यह एक ट्रेलर था, विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। किसान अपने अधिकारों के लिए जेल जाने को तैयार हैं। 
    
किसानों ने विरोध जताने के लिए यहां सड़कों पर धान के बैग भी रखे। संगठन ने कहा, सरकार पुरुषों के हॉकी विश्वक कप पर ध्यान केंद्रित कर रही है और किसानों को धान खरीद केंद्रों पर बिचौलियों और अधिकारियों द्वारा शोषण के लिए छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें