फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 27 जालसाज पकड़े, दो हजार से ज्यादा वारदातों को दिया था अंजाम

Tue, 01 Oct 2024 09:37 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस को जांच में पता लगा है कि अपराधियों ने 189 अपराध अकेले तेलंगाना में किए थे। पुलिस ने बदमाशों से 31 मोबाइल फोन, 37 सिम कार्ड, 13 डेबिट कार्ड, सात चेक बुक और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन धोखाधड़ी करके लोगों को ठग रहे साइबर अपराधियों पर तेलंगाना पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने अभियान चलाकर 27 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने देशभर में 2223 वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस अपराधियों से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन


देशभर में बढ़ रहे साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने अभियान चलाकर 20 से ज्यादा जालसाज पकड़े। पुलिस को जांच में पता लगा है कि अपराधियों ने 189 अपराध अकेले तेलंगाना में किए थे। पुलिस ने बदमाशों से 31 मोबाइल फोन, 37 सिम कार्ड, 13 डेबिट कार्ड, सात चेक बुक और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए।

तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो (टीजीसीएसबी) के अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों को राजस्थान और हैदराबाद से पकड़ा गया। आरोपी 29 फर्जी बैंक खातों का संचालन कर रहे थे। इन खातों से लगभग 11 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन हुआ था।
विज्ञापन


टीजीसीएसबी की निदेशक शिखा गोयल ने कहा कि साइबर अपराधों के खिलाफ हमारी चार टीमों ने राजस्थान में डेरा डाला और पिछले 15 दिनों में अपराधियों को पकड़ा है। आरोपी देश में हुए 2223 साइबर अपराधों में शामिल थे। आरोपियों ने लोगों को नौ करोड़ रुपये की चपत लगाई। शातिर अपराधी व्यापार- निवेश और ट्रेडिंग का झांसा देने समेत डिजिटल गिरफ्तारी के मामलों में वांछित थे। अभियान में 33 अन्य साइबर अपराधियों की भी पहचान हुई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

अगस्त में भी की थी कार्रवाई
इससे पहले अगस्त में हैदराबाद में 175 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने एसबीआई शाखा के एक पूर्व प्रबंधक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। साइबर सिक्यूरिटी ब्यूरो की डाटा विश्लेषण टीम को शम्सीरगंज में सरकारी बैंक के छह खातों के खिलाफ ‘नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल’ पर 600 शिकायतें मिलीं और उनका सावधानी पूर्वक विश्लेषण करने पर यह सामने आया कि इस साल मार्च और अप्रैल की महज दो महीने की अवधि में इन खातों के जरिए काफी अधिक रकम का लेन-देन किया गया। बाद में और जांच करने पर पाया कि 175 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें