फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamaican PM India Visit: कल वाराणसी जाएंगे जमैका के पीएम होलनेस, गंगा आरती में लेंगे भाग

Tue, 01 Oct 2024 09:08 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जमैका के प्रधानमंत्री 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहने वाले हैं। मंगलवार को उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
विज्ञापन
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस चार दिन की यात्रा पर भारत आए हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बुधवार को जमैका के प्रधानमंत्री होलनेस वाराणसी जाएंगे और गंगा आरती में भाग लेंगे। इसके साथ ही वह सारनाथ भी जाएंगे। इसके बाद गुरुवार को वह संसद का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा कि जमैका के प्रधानमंत्री ने ग्लोबल बायो फ्यूल गठबंधन में शामिल होने की मंशा जाहिर की है। वे पहले से ही सौर गठबंधन और सीडीआरआई के सदस्य हैं। होलनेस ने घोषणा की कि जमैका 2028-2029 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा। मजूमदार ने कहा कि एंड्रयू होलनेस ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की क्रांति की सराहना की। साथ ही यूपीआई और आधार जैसे प्रमुख उत्पादों से लाभ उठाने की अपनी मंशा की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद जमैका के पीएम होलनेस ने भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने दक्षिण सहयोग पर बात की। उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने बताया कि धनखड़ ने क्षमता निर्माण के लिए जमैका द्वारा प्रभावी ढंग से उपयोग किए जाने वाले भारत के प्रमुख भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम की सराहना की। 
विज्ञापन


इतने दिन भारत में रहेंगे पीएम होलनेस
विदेश मंत्रालय ने बताया कि जमैका के प्रधानमंत्री 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहने वाले हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और जमैका के पीएम होलनेस बहुपक्षीय बैठकों के मौके पर कई बार मिल चुके हैं।

भारत और जमैका के बीच मजबूत संबंध
भारत और जमैका के बीच मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृति संबंध हैं, जो उनकी साझा उपनिवेश के इतिहास, लोकतंत्र और आजादी के मूल्यों और क्रिकेट के प्रति जुनून में परिलक्षित होते हैं। इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और जमैका और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें