फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka gandhi: राहुल के समर्थन में ईडी कार्यालय पहुंचा कार्यकर्ता, पुलिस ने पकड़ा तो प्रियंका ने इस तरह बचाया, वीडियो वायरल 

Mon, 20 Jun 2022 12:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी थीं। वहीं एक कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहुल के समर्थन में ईडी कार्यालय पहुंचा था।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस समर्थक को बचाया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने चौथी बार राहुल गांधी को तलब किया है। उनसे ईडी कार्यालय में पूछताछ जारी है। इसका विरोध करते हुए कांग्रेस जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। कई कांग्रेसी नेता वहां पहुंचे हुए हैं। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी एक समर्थक को पुलिस से बचाती हुई दिखती हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रियंका की जमकर तारीफ भी हो रही है। 

विज्ञापन


राहुल के समर्थन में पहुंचा था कार्यकर्ता  
दरअसल, राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी थीं। वहीं एक कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहुल के समर्थन में ईडी कार्यालय पहुंचा था। इसका भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कार्यकर्ता राहुल की गाड़ी के पास दिखता है। वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में पुलिस उसी कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़े हुए है और उसे कहीं ले जाते हुए दिख रही है। 
प्रियंका ने रोकी गाड़ी, समर्थक को बिठाया
इसी वीडियो में प्रियंका गांधी भी अपनी गाड़ी में बैठी दिखाई देती हैं। वह राहुल के समर्थक को पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर अपनी गाड़ी रोकती हैं और उसे पुलिस से बचाकर अपनी गाड़ी में बिठाती हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका जंतर-मंतर की ओर जा रही थीं, जब उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दिया। इसके बाद वह उसे गाड़ी में बिठाकर वहां से रवाना हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें