फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet Patna incident : कैप्टन मोनिका खन्ना को शाबाशी दे रहा देश, स्पाइसजेट विमान के 191 लोगों की बचाई जान

Mon, 20 Jun 2022 12:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पाइसजेट की पायलट मोनिका खन्ना फ्लाइट एसजी 723 की पायलट इन कमांड थीं। पक्षी के टकराने के बाद आग लगने पर उन्होंने तुरंत संबंधित इंजन बंद कर दिया था। 
विज्ञापन
स्पाइसजेट की पायलट मोनिका खन्ना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को स्पाइसजेट के विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग कराकर चालक दल समेत 191 लोगों की जान बचाने पर कैप्टन मोनिका खन्ना की देशभर में वाहवाही हो रही है। उन्हें शाबाशी दी जा रही है। दरअसल एक पक्षी के टकराने के बाद विमान के एक इंजन में आग लग गई थी। मोनिका खन्ना ने सूझबूझ का परिचय देकर बड़ा हादसा टाल दिया। 

विज्ञापन

स्पाइसजेट की पायलट मोनिका खन्ना फ्लाइट एसजी 723 की पायलट इन कमांड (पीआईसी) थीं। पक्षी के टकराने के बाद आग लगने पर उन्होंने तुरंत संबंधित इंजन बंद कर दिया था। इसके बाद बगैर किसी हड़बड़ी के दिल्ली के लिए रवाना हो चुके विमान को पुन: पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया था। 
विमान में 185 यात्री, दो पायलट व सहपायलट तथा चालक दल के अन्य सदस्य सवार थे। विमान ने हादसे के कुछ देर पहले ही पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इतनी बड़ी घटना होने पर भी न चालक दल में और न यात्रियों के बीच किसी तरह घबराहट फैली। किसी को खरोंच तक नहीं आई। दोनों पायलट ने पूरी तरह धीरज बरतते हुए विमान को एक इंजन से रनवे पर उतारने में कामबायी हासिल की। 
विज्ञापन

विमान के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद के लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में एक इंजन से चिंगारी निकलती नजर आ रही थी। चूंकि एयरपोर्ट अथॉरिटी को आपात लैंडिंग की सूचना दी गई थी, इसलिए दमकलें व एंबुलेंस आदि वहां तैनात कर दी गई थीं। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। 

स्पाइसजेट ने कहा-हमें नाज है
स्पाइसजेट ने भी कैप्टन मोनिका खन्ना की प्रशंसा की है। स्पाइसजेट के फ्लाइट ऑपरेशन के प्रमुख गुरचरण अरोरा ने कहा कि मोनिका ने विमान के सह पायलट बलप्रीत सिंह भाटिया के साथ मिलकर पूरे विश्वास के साथ विमान को रनवे पर उतार दिया। वे पूरे समय शांत रहे और विमान को अच्छी तरह से संभाला। वे अनुभवी अधिकारी हैं और हमें उन पर नाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें