फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kala Jadu jibe: मोदी के 'काला जादू' तंज पर राहुल का पलटवार, बोले- पीएम पद की गरिमा न गिराएं

Thu, 11 Aug 2022 10:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने पांच अगस्त को देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़ेग समेत कई नेताओं ने काले कपड़े पहने थे। पीएम मोदी ने इसे लेकर बुधवार को प्रमुख विपक्षी दल को घेरा था।
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ आंदोलन के वक्त पांच अगस्त को कांग्रेस नेताओं ने पहने थे काले कपड़े - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ आंदोलन के दौरान नेताओं द्वारा काले कपड़े पहनने को लेकर बुधवार को कसे गए तंज के बाद राहुल गांधी ने उन पर पलटवार किया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा- 'काला जादू जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी।' 

विज्ञापन


कांग्रेस ने पांच अगस्त को देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़ेग समेत कई नेताओं ने काले कपड़े पहने थे। पीएम मोदी ने इसे लेकर बुधवार को प्रमुख विपक्षी दल को घेरा था। राहुल गांधी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि आपको जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना होगा। 
 

विज्ञापन

काला धन लाने के लिए कुछ नहीं किया, अब काले कपड़े को बेवजह मुद्दा बना रहे : जयराम रमेश
उधर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी काले कपड़ों को लेकर पीएम मोदी के जवाब में पीएम की काले कपड़े में एक तस्वीर पोस्ट की। रमेश ने कहा, 'वे काला धन लाने के लिए कुछ नहीं कर सके, अब वे काले कपड़ों को लेकर बेवजह मुद्दा बना रहे हैं। देश चाहता है कि प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं के बारे में बात करें, लेकिन जुमलाजीवी कुछ भी कहते रहते हैं।'
विज्ञापन


काला जादू आपके बुरे दिन खत्म नहीं कर सकता : पीएम 
पीएम मोदी ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में इथेनॉल संयंत्र के शुभारंभ पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन दिया था। इसमें पीएम ने महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने हताशा में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर काला जादू फैलाने की कोशिश की। वे लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनकर उनकी निराशा और हताशा का दौर खत्म हो जाएगा मगर वे यह नहीं जानते कि जादू टोना, काला जादू और अंधविश्वास में लिप्त होकर वे फिर से लोगों में अपने प्रति विश्वास पैदा नहीं कर सकते। पीएम ने कहा था कि उनकी सोच है कि काले कपड़े पहनने से नकारात्मकता दूर हो सकती है। वे ऐसी किसी भी रणनीति का सहारा ले सकते हैं लेकिन काला जादू उनके बुरे दिन खत्म नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें