फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMML Society: 'नेहरू के निजी खत प्रधानमंत्री संग्रहालय को सौंपें सोनिया गांधी', सदस्य रिजवान कादरी ने की मांग

Sun, 22 Sep 2024 08:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PMML Society: प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी के सदस्य रिजवान कादरी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निजी खत संग्रहालय को सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसायटी के सदस्य रिजवान कादरी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निजी खत संग्रहालय को सौंपने की मांग की है.. ताकि शोधार्थियों को इतिहास का गहन अध्ययन करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि इन पत्रों को डिजिटलाइज करने के बाद लौटा दिया जाएगा।

विज्ञापन


9 सितंबर को लिखे इस पत्र में 56 वर्षीय इतिहास के प्रोफेसर कादरी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू ने अपने योगदान के महत्वपूर्ण अभिलेख छोड़े हैं, जो सौभाग्य से पीएमएमएल में संरक्षित हैं। मुझे बताया गया कि सोनिया गांधी के कार्यालय ने नेहरू के 51 बक्से वापस ले लिए थे। इनमें प्रथम प्रधानमंत्री के निजी खत रखे जाते थे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि ऐसा इन अमूल्य धरोहरों की सुरक्षा के लिए सद्भावनापूर्वक किया गया होगा। हालांकि, यह सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि ये रिकॉर्ड सुलभ रहें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें