फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी बैंक घोटाला: ईडी ने एचडीआईएल समूह की 233 करोड़ के शेयर किए अटैच

Fri, 03 Sep 2021 03:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड समूह के 233 करोड़ रुपये के शेयर किए अटैच
  • ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी
विज्ञापन
पीएमसी बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) समूह की 233 करोड़ रुपये के शेयर अटैच किए हैं।

विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन शेयरों के बदले एचडीआईएल के पास मुंबई के घाटकोपर में आर्यमान डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के 90,250 वर्ग फीट में निर्माणाधीन फ्लैट के आवंटन का अधिकार था।

डेवलपर ने लिखित आश्वासन दिया था कि वह परियोजना पूरी होने पर न तो इन फ्लैट्स को बेचेगा, न हस्तांतरित करेगा और न ही किसी थर्ड पार्टी के साथ करार करेगा।
विज्ञापन


ईडी ने इस मामले में अक्तूबर 2019 में एचडीआईएल, उसके प्रवर्तक राकेश कुमार वधावन, उनके बेटे सारंग वधावन, पूर्व चेयरमैन वारयम सिंह और पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें