फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई मंत्री का किस्सा सुनाया, बताया कितने समृद्ध हैं दोनों देशों के संबंध

Sun, 12 Mar 2023 05:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोदी ने कहा कि एबर्ट, उनके पति और उनकी बेटी लियोनी 1950 के दशक में भारत के गोवा से एडिलेड आए थे और उन्होंने एडिलेड के एक स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : Twitter/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई व्यापार मंत्री डॉन फैरेल का एक किस्सा साझा किया कि कैसे उनकी एक शिक्षक गोवा से आई थी। फैरेल ने प्रधानमंत्री को यह किस्सा बताया था। उन्होंने कहा कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समृद्ध संबंधों को दिखाता है। फैरेल ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ पिछले सप्ताह भारत यात्रा पर आए थे। 

विज्ञापन


मोदी ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, मेरे मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज के सम्मान में दोपहर के भोजन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के व्यापार एवं पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल ने एक दिलचस्प बात साझा की जो उन्हें पहली कक्षा एबर्ट ने सिखाई थी। जिसके उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा और वह अपनी शिक्षा की नींव का श्रेय उन्हें देते हैं। 

पीएम की सुरक्षा में चूक मामला: केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को लिखी चिट्ठी, मांगी विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि एबर्ट, उनके पति और उनकी बेटी लियोनी 1950 के दशक में भारत के गोवा से एडिलेड आए थे और उन्होंने एडिलेड के एक स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि एबर्ट की बेटी लियोनी साउथ ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स की प्रमुख बनीं।

प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे यह किस्सा सुनकर खुशी हुई, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समृद्ध सांस्कृतिक संबंध को दिखाता है। मोदी ने कहा कि जब कोई अपने शिक्षक को प्यार से संबोधित करता है तो यह सुनना भी उतना ही सुखद होता है।


भारत के साथ शिक्षा, संस्कृति, रक्षा और व्यापारिक संबंध गहरे हुए : अल्बनीज
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत के साथ उनके देश ने शिक्षा, संस्कृति, रक्षा और व्यापार के क्षेत्र में गहरे संबंध बनाए हैं। अल्बनीज चार दिन का भारत का दौरा खत्म कर शनिवार को ऑस्ट्रेलिया लौटे। अल्बनीज ने रविवार को ट्वीट कर कहा, हमने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शिक्षा और संस्कृति से लेकर रक्षा और व्यापार तक गहरे संबंध बनाए हैं। उन्होंने अपने भारतीय दौरे से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया। अल्बनीज 8 मार्च को अहमदाबाद पहुंचे थे। 11 मार्च को वह स्वदेश लौटे हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। भारत में शानदार स्वागत के लिए अल्बनीज ने पीएम मोदी आभार भी जताया था।

गोयल-फरेल में व्यापार बढ़ाने पर चर्चा
भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलिया के वाणिज्य मंत्री डॉन फैरेल ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की। रविवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते के लिए बातचीत और दोतरफा निवेश को और विकसित करने पर चर्चा की।

विज्ञापन

मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत
बयान के अनुसार, दोनों मंत्रियों की बैठक में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते के लिए जितनी जल्द हो सके बातचीत पूरी करने को लेकर भी सहमति बन गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें