फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रखेंगे आर्ट इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला

Thu, 20 Sep 2018 03:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री यहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। बता दें कि नई दिल्ली के द्वारिका सेक्टर-25 में बनने वाला यह सेंटर विश्व स्तरीय एक्जीबिशन सह कन्वेंशन सेंटर होगा जिसमें वित्तीय, अतिथ्य तथा खुदरा सेवाओं जैसी सुविधाएं होंगी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 25,700 करोड़ रुपये होगी। यह परियोजना औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) द्वारा स्थापित शत प्रतिशत सरकारी कंपनी इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एंड एक्जीबिशन सेंटर  लिमिटेड (आईआईसीसी लिमिटेड) द्वारा लागू की जा रही है। इस कार्यक्रम में कई मंत्री और दिग्गज नेता भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें